फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश के चार सरपंच लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के बनेंगे गवाह

Mon, 14 Aug 2023 05:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कुछ विशिष्ट लोगों को अपने जीवन साथी के साथ नई दिल्ली में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जीवन साथी के साथ आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
srinagar - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कुछ विशिष्ट लोगों को अपने जीवन साथी के साथ नई दिल्ली में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जीवन साथी के साथ आमंत्रित किया गया है। इसमें जम्मू-कश्मीर के चार सरपंच भी शामिल हैं।

विज्ञापन


विशिष्ट आमंत्रितों में वाइब्रेंट गांवों के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में मदद करने वाले श्रम योगी, खादी क्षेत्र के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्कूल शिक्षक, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता और जिन लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों में लागू अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में मदद करने वाले लोग शामिल हैं। 

662 वाइब्रेंट गांवों के कुल 404 सरपंच लगभग 1,700 व्यक्तियों में से हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है आमंत्रण

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में ग्राम मनिगाम, लार की सरपंच श्रीमती महबूबा ने इस निमंत्रण के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम जमीनी स्तर पर बेहतरी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एक अन्य विशेष आमंत्रित सदस्य तेली मोहल्ला, लार की सरपंच नीलोफर ने सरकार की पहल की सराहना की और कहा कि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए नई दिल्ली में आमंत्रित किया जाना उनके जीवन की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें