फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एस्कॉम अस्पताल में चार कोरोना मरीजों की एक ही वजह मौत, ऑक्सीजन न मिलने का आरोप

Sun, 02 May 2021 08:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अस्पताल प्रशासन ने कहा-ऑक्सीजन की कमी से मौत का दावा गलत।
विज्ञापन
ऑक्सीजन के सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार्य श्री चंद्र कॉलेज आफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (एस्कॉम्स) सिद्दड़ा में चार कोरोना मरीजों की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से हुई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन सप्लाई न होने से मौत के आरोप को खारिज किया है।

विज्ञापन


धर सूचना विभाग की ओर से भी सफाई दी गई है कि एस्कॉम यानी बत्रा अस्पताल में चार मरीजों की मौत रूटीन चिकित्सा कारणों से हुई है। अस्पताल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। एक मरीज की तीमारदार ने कहा कि पिछले 17 दिन से उनके परिजन का उपचार बत्रा अस्पताल में चल रहा था।

ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से मरीज की सांस फूली और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल के प्रिंसिपल पवन मल्होत्रा ने कहा कि चार मरीजों की मौत हुई है। यह कहना कि मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है, यह सही नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एनआईटी श्रीनगर में एसटीसी शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू, 800 से अधिक प्रतिभागी ले रहे भाग

प्रिंसिपल मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल में 32 कोविड मरीजों का उपचार चल रहा है और ऑक्सीजन की सप्लाई नियमित बनी हुई है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते फिलहाल नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा, जो मरीज भर्ती भी हैं, उनके परिवार वालों से कहा गया है कि अगर चाहें तो किसी और अस्पताल में भी उपचार करवा सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार का पक्ष
बत्रा अस्पताल में मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अस्पताल को 253 सिलिंडर ऑक्सीजन सप्लाई की गई। ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर ही इन सिलिंडर को रिफिल भी करवाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन आपूर्ति की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन किल्लत की अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें