फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों पर हमले के लिए आईईडी लगाने की साजिश में चार गिरफ्तार, आतंकी बाबर ने दिए थे निर्देश

Sat, 12 Nov 2022 01:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि चारों  मददगार लश्कर के पीओजेके निवासी आतंकी कमांडर बाबर उर्फ समामा के संपर्क में थे। उसके निर्देश पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इलाके में आईईडी लगाने का साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
बारामुला में सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये सुरक्षाबलों के नुकसान पहुंचाने के लिए त्राल क्षेत्र में आईईडी लगाने की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन


इन मददगारों के पास से विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी मददगारों की पहचान करामतुल्ला रेशी, सुहेल बशीर गनई निवासी उल्लेर त्राल, आदिल गनी निवासी करामुला त्राल और इरशाद अहमद निवासी त्राल-ए-पायीन के रूप में हुई है।

अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये मददगार लश्कर के पीओजेके निवासी आतंकी कमांडर बाबर उर्फ समामा के संपर्क में थे। उसके निर्देश पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इलाके में आईईडी लगाने का साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ये मददगार आतंकवादियों को हथियार, विस्फोटक और अन्य रसद सहायता पहुंचाने में भी मदद कर रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें