फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश ने मचाई तबाही, राजौरी में बाढ़ जैसे हालात, दो जगह फटे बादल, गिरा पुल का हिस्सा

Wed, 26 Aug 2020 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मूं
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कई जिलों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं जिसके कारण राजौरी जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगह ढांचों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं हैं। रियासी जिले के लगभग सभी इलाकों में जोरदार बारिश जारी है और नरलू से कैथी जाने वाला संपर्क मार्ग टूट गया है। किश्तवाड़ में भी झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन


यही नहीं सड़कों पर भी भारी जलभराव हो गया है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।

जम्मू में ढहा पुल का हिस्सा
भारी बारिश से जम्मू के गड़ीगढ़ इलाके में स्थित पुल का एक हिस्सा ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशेरा और पुंछ में फटे बादल
वहीं आज नौशेरा के श्रीगुफवाड़ा, अनंतनाग में बादल फट गया। हालांकि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। वहीं पुंछ के मस्तंदरा में भी बादल फटा है, जिसमें तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

हार्ट केयर अस्पताल में जलभराव
जम्मू संभाग के आरएस पुरा में विलोल दरिया में अधिक पानी के चलते सुदन हार्ट केयर अस्पताल सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया है।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें