फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय में एसी का कंप्रेसर फटने से धमाका, मेकेनिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नागरिक सचिवालय में मंगलवार को धमाका होने से दहशत मच गई। धमाके की आवाज से सुरक्षाकर्मी चौकस हो गए और मोर्चा संभाल लिया। जांच पड़ताल होने पर पता चला कि एयर कंडीशन का कंप्रेसर फट गया है। जानकारी के अनुसार एसी का कंप्रेसर ठीक करने के लिए सचिवालय प्रशासन की ओर से मेकेनिक को बुलाया गया था। राजीव नगर का रहने वाला 20 वर्षीय युवक एसी ठीक कर रहा था। तभी धमाका हो गया। मेकेनिक भी बुरी तरह से घायल हो गया। धमाका होने के चलते कई कर्मी मौके पर जमा हो गए। घायल मेकेनिक को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें