होली और चुनावी माहौल के चलते किराए में बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराया बढ़ोतरी पर शिकंजा कसने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन पांच शहरों के लिए 32 फ्लाइट का परिचालन होता है। इसमें अधिकांश फ्लाइट श्रीनगर और दिल्ली के लिए हैं।
चुनावी माहौल और होली पर्व पर यात्रीभार बढ़ते ही विमान कंपनियों ने उड़ानों के किराए में वृद्धि कर दी है। किराया दोगुना बढ़ गया है।जम्मू से श्रीनगर का किराया चार हजार की जगह अब छह हजार रुपये तक लिया जा रहा है, जबकि दिल्ली के लिए आठ हजार तक किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
होली और चुनावी माहौल के चलते किराए में बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराया बढ़ोतरी पर शिकंजा कसने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन पांच शहरों के लिए 32 फ्लाइट का परिचालन होता है। इसमें अधिकांश फ्लाइट श्रीनगर और दिल्ली के लिए हैं।
22 मार्च से 10 अप्रैल तक जम्मू से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का औसतन किराया 58 सौ से 75 सौ रुपये तक है। होली के आसपास किराया सात हजार से दस हजार रुपये तक है। इस तरह जम्मू से अहमदाबाद की फ्लाइट का किराया छह से आठ हजार रुपये के बीच जबकि जम्मू से इंदौर के लिए किराया आठ से दस हजार के बीच है। श्रीनगर के लिए चार से छह हजार के बीच किराया है।
विज्ञापन
फरवरी की तुलना में किराए में तीन से चार हजार रुपये की वृद्धि देखी जा रही है। किसी भी पर्व के आसपास एयरलाइन कंपनियां किराए में वृद्धि करती हैं, जिसका असर लोगों पर पड़ता है।