फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चोरी के दस लाख के सामान के साथ पांच शातिर गिरफ्तार

Sat, 01 May 2021 01:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

त्रिकुटा नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को दबोचा। जम्मू जिले के कई इलाकों में वारदातों को दे चुके अंजाम।
 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिकुटा नगर पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस लाख रुपये का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। त्रिकुटा नगर इलाके के निवासी मनमोहन सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ प्रदेश से बाहर गए थे। जब लौटे तो घर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन


इसी तरह इलाके के रहने वाले सुरिंदर सिंह ने भी त्रिकुटा नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनके घर में भी अज्ञात लोगों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायतें मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की और पांच संदिग्ध लोगों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की।

जब इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कबूल कर लिया। पुलिस ने मध्यप्रदेश के रहने वाले संतोश कुमार, विनोद आहरीवार, कालू और दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। आरोपी इस समय जम्मू में रह रहे थे। इनके पास से सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद हुआ है। तीन आरोपी शातिर चोर हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सख्ती से लॉकडाउन लागू, कंटीले तार लगा चौक-चौराहे किए बंद,देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इनके खिलाफ दोमाना, अंबफला, गोरखा नगर, नरवाल, त्रिकुटा नगर, छन्नी, गंग्याल, गांधी नगर और अन्य कई जगहों में चोरियां करने के मामले थानों में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके कब्जे से चोरी का और भी सामान बरामद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें