फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने में जम्मू-कश्मीर देश में प्रथम, 19,700 किलोमीटर में से 11400 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा

Fri, 22 Nov 2019 12:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी प्रशासन ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में केंद्र शासित जम्मू कश्मीर ने नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है। इस संबंध में जारी की गई सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में 19,700 किलोमीटर के सड़क निर्माण के लक्ष्य में से 11400 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर लिया गया है। 2214 मोहड़ों (छोटे गांव) तक सड़क संपर्क मुहैया करवाने के लक्ष्य में से 1838 क्षेत्रों में सड़क पहुंचाई गई है। 
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई केंद्र सरकार की बड़ी फ्लैगशिप स्कीम है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मुहैया करवाना है। प्रदेश में योजना के तहत कार्यक्रम को सड़क एवं भवन निर्माण विभाग ने किया है। 

इसके अलावा सेंट्रल रोड फंड के तहत 88 योजनाओं को पूरा किया है। जिसमें 22 पुलों और 66 सड़कों का निर्माण किया है। वर्तमान वर्ष में 518 कार्यों को मंजूर किया गया हैं। 
विज्ञापन


जिसमें से 147 को पूरा कर लिया है। प्रदेश सरकार ने रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 2018 के कार्यक्रम के तहत 1313 करोड़ की राशि मंजूर की थी। इनमें से 83 परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें