फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulmarg: गुलमर्ग का 109 साल पुराना प्रसिद्ध शिव मंदिर आग में नष्ट, 1915 में लकड़ी से निर्मित हुआ था शिवालय

Wed, 05 Jun 2024 10:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग

सार

गुलमर्ग के प्रतिष्ठित शिव मंदिर में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग के कारण मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
गुलमर्ग के शिव मंदिर में लगी आग - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में पहाड़ी के ऊपर स्थित 109 साल पुराना प्रसिद्ध शिव मंदिर आग में नष्ट हो गया। लकड़ी से बने इस मंदिर को महारानी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया, गुलमर्ग के इस शिव मंदिर में बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे आग लग गई। गुलमर्ग अग्निशमन केंद्र, जिला प्रशासन, सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, मंदिर को भारी नुकसान पहुंच चुका था। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इसी मंदिर में फिल्माया गया था जय-जय शिव शंकर, कांटा लगे ना कंकर... गाना

यह मंदिर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय था। इसी मंदिर को बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिखाया गया था। राजेश खन्ना की फिल्म आप की कसम का गाना... जय-जय शिव शंकर, कांटा लगे ना कंकर...इसी मंदिर में फिल्माया गया था।
विज्ञापन


महाराजा हरि सिंह की पत्नी ने कराया था निर्माण

सेना ने वर्ष 2021 में इस शिव मंदिर का तीन माह में जीर्णोद्धार किया था। यह मंदिर वर्ष 1915 में महाराजा हरी सिंह की पत्नी महारानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें