फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सेना के लिए घास ले जा रहे ट्रक में लगी आग, बिजली की तारों में चपेट आया वाहन

Thu, 14 Mar 2024 03:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में गुरुवार को सेना के लिए घास लेकर आ रहे ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली की तारों की चपेट में आने से ट्रक में आग भड़क उठी।
विज्ञापन
आग को बुझाते हुए कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में गुरुवार को सेना के लिए घास लेकर आ रहे ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली की तारों की चपेट में आने से ट्रक में आग भड़क उठी। देखते ही देखते घना धुआं उठने लगा।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को होने से रोक लिया।

जानकारी के अनुसार, जम्मू से सेना के लिए घास लेकर पुंछ आए एक ट्रक में नगर के मोहल्ला कामसर में उस समय आग लग गई जब ट्रक सड़क के साथ लगी बिजली की तारों के साथ के संपर्क में आ गया। ऐसे में शार्ट सर्किट होने से ट्रक में आग लग गई, जिसे लोगों ने देखा और उन्होंने ट्रक को बीच चौराहे पर रोक दिया।
विज्ञापन


तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में से घास को निकलते हुए करीब दो घंटे के कड़े प्रयासों से आग पर काबू पाया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां पर बिजली की तारें काफी ढीली और नीचे झुकी हुई हैं, जिससे अक्सर इस प्रकार के हादसे पेश जाते हैं।

इससे पहले भी कुछ वाहनों में इसी प्रकार आग लग चुकी है। ट्रक चालक गफूर का कहना है कि समय रहते लोगों ने उसे रोक दिया, नहीं तो वह आगे निकल जाता और इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें