जम्मू। समर जोन में आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। समर जोन में आने स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चों की परीक्षा हुई। हिंदी और उर्दू विषय की परीक्षा थी। इसके लिए शहर सहित प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र बनाए थे। जम्मू-कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी)द्वारा परीक्षा करवाई जा रही है। जम्मू संभाग में 88,668 जबकि कश्मीर संभाग में 85717 बच्चे परीक्षा देंंगे। इसके लिए 2500 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिसमें 1597 जम्मू संभाग जबकि 903 कश्मीर संभाग में हैं। बुधवार को परीक्षा का सफल आयोयन हुआ। अब 22 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। इस दौरान युवाओं ने कहा कि प्रश्न पत्र काफी सरल थे। सिलेबस से प्रश्न पुछे गए थे। वहीं दसवीं कक्षा का गणित विषय की परीक्षा आज होगी। ब्यूरो