फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में निवेशक एक ही दिन में करा सकेंगे भूमि पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में निवेश अनुकूल माहौल बनाने के लिए सरकार ने निवेशकों को भूमि के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दे दी है। पहले यह सुविधा जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगाें तक सीमित थी। कारोबारी सुगमता के लिए जारी किए गए आदेश के अनुसार यदि दस्तावेज पूरे हों तो संभावित निवेशक एक दिन के भीतर भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं और देश के किसी भी हिस्से में बैठकर पंजीकरण हो जाए।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदूरी ने आदेश में कहा है कि भूमि के पंजीकरण, सेल डीड व अन्य दस्तावेजों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकेगा। कारोबारी सुगमता कार्यक्रम के तहत इस सुविधा का लाभ निवेशक, उद्यमी व प्रदेश के नागरिक भी ले सकेंगे।
वहीं, राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिव केके सिद्दा का कहना है कि सभी दस्तावेज पूरे होने पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण एक ही दिन में हो जाएगा। पंजीकरण विभाग की तरफ से प्रदेश के नागरिकों के लिए पहले से ही इस संबंध में व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें