फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Exit Poll: जम्मू कश्मीर की पांचों सीटों के एग्जिट पोल, देखें किसे मिल रही जीत, कौन बनेगा सांसद

Sat, 01 Jun 2024 07:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu Kashmir Ladakh Lok Sabha Exit Poll 2024: जम्मू कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर इस बार खूब मतदान हुआ है। 35 वर्षों के बाद सबसे अधिक 58.46 फीसदी वोटिंग हुई। शनिवार को सातवें और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब चार जून को मतगणना होगी। आज एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jammu Kashmir Lok Sabha Exit Poll 2024: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की पांच और लद्दाख की एक लोकसभा सीट पर मतदान हो चुका है। शनिवार को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव का चुनावी शोर थम गया।
विज्ञापन


मतदान खत्म होने के बाद साढ़े छह से सभी सीटों के एग्जिट पोल सामने आना शुरू हो गए हैं। जम्मू कश्मीर की पांच सीटों की बात करें तो टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल ने बताया है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा- 2, कांग्रेस-नेकां- 2-3 और पीडीपी- 1 सीट पर जीत सकती है।

कितना सटीक रहा था 2019 का एग्जिट पोल

जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटों पर पिछले 35 वर्षों के बाद इस बार सबसे अधिक 58.46 फीसदी मतदान हुआ। यह 2019 की तुलना से 30 प्रतिशत अधिक है। मतदान के बाद अब राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की ओर से जीत-हार का गुणा-गणित शुरू हो गया है। इसी बीच 2019 के एग्जिट पोल की बात करें तो यह काफी सटीक रहा था।

जम्मू कश्मीर के 2019 के आजतक के एग्जिट पोल ने भाजपा- 2-3, कांग्रेस- 0-1, पीडीपी- 0-0 और नेकां- 2-3 सीट जीतने की बात कही थी। यह अनुमान जीत के काफी रहा था। वहीं, इंडिया टीवी के 2019 एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में भाजपा- 2, नेकां- 3 और कांग्रेस-1 सीट जीतती दिखी थी। हालांकि चुनाव के परिणाम में कांग्रेस के हाथ निराशा ही लगी थी। 2019 के एबीपी के जम्मू कश्मीर के लिए किए गए एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा- 2, कांग्रेस- 0, नेकां- 2 और पीडीपी- 2 सीट दी गई थी। हालांकि चुनाव के रिजल्ट में पीडीपी के हाथ खाली रहे थे।

2019 में जम्मू कश्मीर के लोकसभा चुनाव में किसे मिली थी जीत

2019 में जम्मू कश्मीर में लद्दाख भी शामिल था। यहां लोकसभा की कुल छह सीटें थीं। 2019 में भाजपा ने तीन और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया था। भाजपा ने जम्मू, उधमपुर और लद्दाख सीट पर भगवा लहराया था। वहीं, कश्मीर घाटी की तीन सीटें- बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग पर नेकां ने अपने चुनाव निशान हल का परचम लहराया था।
विज्ञापन

एग्जिट पोल क्या होता है

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है।

मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें