फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, लश्कर का एक कमांडर ढेर

Wed, 06 Feb 2019 06:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार शाम मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना थी जिनमें से एक आतंकी मार गिराया गया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलवामा के चकूरा इलाके में सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीमों ने बुधवार शाम को आतंकियों के छिपे होने के इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान दो आंतकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं मुठभेड़ की सूचना के बाद हिंसा न भड़के इसके चलते पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।   
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का डिस्ट्रिक्ट कमांडर इरफान अहमद शेख मारा गया है। वह बीते एक साल से घाटी में एक्टिव था और कई आतंकी गतिविधियों में लिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें