जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। यह ग्रेनेड सीआरपीएफ कैंप में बने ग्राउंड में फटा जिसके चलते एक जवान घायल हो गया।
घायल जवान को तत्काल कुलगाम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते एक महीने से आतंकियों द्वारा लगातार ग्रेनेड से हमला किया जा रहा है।
आपको बता दें कि गत दिनों पुलवामा में हुए ग्रेनेड हमले में घायल बच्चे की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है।