फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पंपोर मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण, गोली लगने से नागरिक की मौत

Fri, 06 Nov 2020 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : ani
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया गया है। जबकि एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, गोली लगने से घायल हुए एक नागरिक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। घटनास्थल से गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसी के साथ इलाके की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


लालपोरा में गुरुवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। 

इस दौरान घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। 

इस दौरान क्रास फायरिंग में गोली लगने से दो नागरिक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से घायल एक नागरिक पंपोर निवासी आबिद मीर (20) पुत्र अब्दुल हमीद मीर ने एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुठभेड़ में एक आतंकी आज सुबह मार गिराया है। जबकि एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें