दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के यारवां के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सेना की संयुक्त टीम के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादी घिर गए हैं। फिलहाल आतंकियों की तलाश जारी है।
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां पुलिस थाने पर सोमवार की रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड थाने की बाउंड्री से गिरकर फट गया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि इसमें किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हमले के तत्काल बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।