फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट: जम्मू कश्मीर में 6.6 फीसदी सालाना बढ़ी बिजली की खपत, पर नहीं बढ़ा उत्पादन

Thu, 13 Apr 2023 12:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट 2022 के अनुसार प्रदेश में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत में सालाना औसतन 6.6 फीसदी की दर से बढ़ी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बिजली की मांग बढ़कर 3500 मेगावाट के पार चली गई है।
विज्ञापन
Electricity - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में बिजली की खपत सालाना 6.6 फीसदी की दर से बढ़ रही है। वहीं, पिछले एक दो साल से बिजली उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। नतीजतन गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला जम्मू में शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में बिजली विभाग का कहना है कि बिजली की खपत में तेजी से हो रही सालाना बढ़ोतरी को नियंत्रण में लाने के लिए सौ फीसदी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। स्मार्ट मीटर लगेंगे तो बिजली प्रयोग के हिसाब से बिल देना पड़ेगा। ऐसे में उपभोक्ता बिजली प्रयोग भी विवेकपूर्ण तरीके से करेंगे।

जम्मू कश्मीर में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट 2022 के अनुसार प्रदेश में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत में सालाना औसतन 6.6 फीसदी की दर से बढ़ी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बिजली की मांग बढ़कर 3500 मेगावाट के पार चली गई है। वहीं, प्रदेश सेक्टर की बात करें तो 1221 मेगावाट के करीब ही बिजली उत्पादन हो पा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय सेक्टर में 2339 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। ऐसे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए केंद्रीय विद्युत कंपनियों से बिजली खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। हालांकि बिजली विभाग और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दावा है कि 2026 तक प्रदेश में बिजली उत्पादन को दोगुना किया जाएगा।

प्रदेश में बिजली के 21. 95 लाख कनेक्शन हैं। इनमें 18. 48 लाख कनेक्शन घरेलू उपभोक्ताओं के हैं। 2. 83 लाख कनेक्शन व्यवसायिक हैं। 25 हजार कृषि और 21 हजार औद्योगिक कनेक्शन हैं। 15 हजार के करीब सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन हैं।

31 दिसंबर तक सौ फीसदी स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य

बिजली की खपत में प्रदेश में छह फीसदी की दर से सालाना बढ़ोतरी हुई है। विभाग उपभोक्ताओं से बिजली के विवेकपूर्ण प्रयोग की अपील करता रहा है। लेकिन उसका कुछ ज्यादा असर नहीं हुआ। अब सौ फीसदी स्मार्ट मीटर लगाने पर काम किया जा रहा है। 31 दिसंबर तक जम्मू जिले में इस लक्ष्य को पूरा करना है। उपभोक्ता जितनी बिजली का प्रयोग करेंगे, स्मार्ट मीटर में वैसी रीडिंग भी विभाग के पास आएगी और उस हिसाब से उपभोक्ताओं को बिल भी देना होगा। इससे उपभोक्ता स्वयं ही बिजली का प्रयोग विवेकपूर्ण तरीके से करेंगे। - संदीप सेठ, चीफ इंजीनियर, जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें