फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बिजली बिल की अदायगी नहीं होने पर 2400 लोगों के कटेंगे कनेक्शन

Mon, 28 Mar 2022 02:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शहर जम्मू में करीब 2400 उपभोक्ताओं के बिजली बिल बाकी है। इससे निगम को हर माह 58 प्रतिशत तक नुकसान हो रहा है। अब निगम ने इन पर एक्शन लेने का मन बन लिया है। अब इनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
electricity bill - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में 2400 से ज्यादा उपभोक्ताओं बिजली बिल की अदायगी नहीं की है, जिस कारण जल्द ही उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। रोजाना निगम की टीमें कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं। ये ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली प्रयोग करने के बाद बिल की अदायगी नहीं की है। इसके पास तीन करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया है। बिल अदा करने के बाद ही कनेक्शन बहाल किए जाएंगे। निगम के अनुसार बिजली उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जो बिल अदा करेंगे।

विज्ञापन


पहले लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे थे। हाल ही में स्मार्ट मीटर के लिए हुए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। लोग ऐसी, कूलर और हीटर अवैध रूप से चला रहे थे। मौजूदा समय में लोगों को पचास हजार से पौने तीन लाख रुपये तक बिल आए हैं। निगम को 58 प्रतिशत तक लाइन लॉस चल रहा है, जबकि 42 फीसदी बिजली खर्च होने का ब्यौरा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में चार हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली
बिजली बिल नहीं करने पर निगम के तीनों डिवीजन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में चार हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी। इन लोगों को बिल भरने के लिए कई बार सूचित किया है। अभी तक हुई कार्रवाई में अधिकांश जगहों में विवाद रहा है। कुछ जगहों में कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई है। अब बिल अदा न होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


हर रोज दो सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है। बिल अदा न करने वालों की सूची जारी हुई है। सूची के आधार पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। - राजेश कुमार, एक्सईएन, बिजली डिवीजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें