इससे पार्टी लोगों को संदेश देना चाहती है कि जम्मू संभाग को साथ लेकर चल रही, भले ही उन्हें उम्मीद के अनुरूप सीटें न मिली हों। नेकां ने कश्मीर संभाग से 35 तो जम्मू संभाग से सात सीटें जीती हैं। जम्मू संभाग के दस जिलों में नेशनल कॉन्फ्रेंस सिर्फ चार जिलों में ही जीत पाई है। छह जिलों में पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। समर्थन देने वाले निर्दलीयों के साथ-साथ जीते प्रत्याशियों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता का कहना है कि जम्मू संभाग को साथ लेकर चलेंगे। मंत्रिमंडल में संभाग के कितने विधायकों को स्थान मिलता है, यह तो शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा।