फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादलों के बाद शिक्षकों को खोजने में जुटा विभाग

Sun, 09 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डाटा बेस सिस्टम न होने के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों के बारे में जानकारी जुटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रांसफर किए शिक्षकों के ज्वाइन करने की जानकारी जुटाने के लिए दो बार आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन जिलों के चीफ एजूकेशन अफसर अभी तक शिक्षा निदेशक कार्यालय में आंकड़े इकट्ठे करके रिपोर्ट नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन


जनवरी से लेकर अगस्त तक शिक्षा विभाग ने सैकड़ों शिक्षकों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें से अधिकतर शिक्षक मास्टर और लेक्चरर ग्रेड के हैं। शिक्षा निदेशक जम्मू कार्यालय इन सभी शिक्षकों की रिपोर्ट जुटाने में लगा है।

रिपोर्ट के जरिए पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रांसफर के बाद कितने शिक्षकों ने समय पर ज्वाइन किया है। कितने शिक्षक हैं, जिन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। इनके आंकड़े जुटाने को लेकर जून में शिक्षा निदेशक कार्यालय से आदेश जारी हुए थे।
विज्ञापन


सीईओ को सप्ताह के अंदर आंकड़े जुटाकर रिपोर्ट जमा करवाने को कहा गया था, लेकिन सीईओ आंकड़े नहीं जुटा सके। इसके बाद तीन अगस्त को एक बार फिर से शिक्षा निदेशक ने यही आदेश जारी किया।

सभी सीईओ को फिर से एक सप्ताह का समय दिया गया है, लेकिन अभी तक सीईओ यह जानकारी जुटा पाने में कामयाबी नहीं मिली हैं। चीफ एजूकेशन आफिसर जम्मू जेके सूदन ने बताया कि ज्यादातर स्कूल दूरदराज ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। इसलिए पूरी जानकारी नहीं मिलती और इसमें समय लगता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें