फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कट गया है ई-चालान, पर नहीं जा रहे करने भुगतान, श्रीनगर में 7500 मामले लंबित

Wed, 25 Oct 2023 05:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर शहर में 7500 के करीब ई चालान लंबित हो गए। हाल में इनके नाम का नोटिस जारी किया गया है। श्रीनगर रूरल में भी 1600 लोग ऐसे पाए गए, जिन्होंने ई चालान भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर यातायात पुलिस की ओर से दो साल पहले ई चालान की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों की पुलिस ई चालान काटती है, जिसका अदालत में भुगतना करना होता है। लेकिन लोग अदालत में पहुंच ही नहीं रहे हैं। इसकी वजह से श्रीनगर शहर में 7500 के करीब ई चालान लंबित हो गए। हाल में इनके नाम का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


श्रीनगर रूरल में भी 1600 लोग ऐसे पाए गए, जिन्होंने ई चालान भुगतान नहीं किया है। जम्मू शहर की बात करें, तो पिछले 3 महीनों में 50 से ऐसे ज्यादा वाहन चालक हैं, जिनको ऑनलाइन चालान भेजा गया, लेकिन उक्त लोग भी अदालत में चालान का भुगतान करने के लिए नहीं पहुंचे। इनके नाम का भी नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, ई चालान काटने के दौरान वाहन को छोड़ दिया जाता है। बाद में उक्त वाहन चालक चालान का भुगतान के लिए अदालत में नहीं पहुंचते। बड़े स्तर पर लोग किए गए चालान को नजरअंदाज कर रहे हैं। यातायात पुलिस के पास इसका कोई हल नहीं। विभाग के एसएसपी स्तर के अफसर के पास भी इसका कोई ठोस जवाब नहीं है।
विज्ञापन


हमारा काम चालान काटना है। अब लोग चालान का भुगतान करने के लिए अदालत क्यों नहीं जा रहे हैं, यह तो वही बता सकते हैं। -मुज्जफर अहमद, एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें