फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर डीजीपी: बिजबिहाड़ा में मारे गए आतंकी थे टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या के जिम्मेदार

Sun, 11 Apr 2021 01:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • बिजबिहाड़ा में 72 घंटे बाद खत्म हुआ ऑपरेशन
  • पिछले 72 घंटे में चार अलग-अलग ऑपरेशन में 12 आतंकी ढेर
  • लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी बिजबिहाड़ा में मारे गए
विज्ञापन
Dilbagh Singh DGP Jammu Kashmir - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर शुक्रवार को फायरिंग की गई थी जिसमें वह शहीद हो गए थे। इस पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि बिजबिहाड़ा में मारे गए आतंकवादी टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या के जिम्मेदार थे। उन्होंने जानकारी दी कि बिजबिहाड़ा में 72 घंटे चलने के बाद ऑपरेशन खत्म हो गया है।

विज्ञापन


वहीं दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले 72 घंटे के चार अलग-अलग ऑपरेशन में 12 आतंकी मारे गए हैं। इसमें त्राल और शोपियां में मारे गए 7 आतंकवादी, हदीपुरा में मारे गए अलबद्र के 3 आतंकवादी और बिजबिहाड़ा में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर नप दफ्तर पर हमले में पाकिस्तानी आतंकी भी थे शामिल
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर फायिरंग की गई। जिसके बाद आतंकी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सलीम को आतंकियों ने उस वक्त गोली मारी जब वह रोटी लाने के लिए बाजार गया था। गोलियों की आवाज सुन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन




आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जवान की हालत गंभीर देखते हुए अनंतनाग के एक अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें