फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में नौ ऑपरेशन, 22 आतंकियों का हुआ खात्मा, इसमें छह शीर्ष कमांडर भी ढेरः डीजीपी जम्मू-कश्मीर

Mon, 08 Jun 2020 11:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शोपियां मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कल और आज किए गए अभियानों में हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले दो हफ्तों में, 9 बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसमें 22 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। जिनमें आतंकी संगठनों के छह शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, सीमा पार घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की संख्या के बारे में उन्होंने कहा कि यह संख्या 150-250 है। इसमें 150 आतंकी जम्मू संभाग में और 125 आतंकी कश्मीर संभाग में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

बता दें कि शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें