फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा-राजोरी हमले के कई ठोस सबूत हाथ लगे, जल्द मिलेगी सफलता

Wed, 18 Jan 2023 12:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान कई ठोस सबूत हाथ लगे हैं। हमारे पास उन लोगों की पूरी सूची है जो आतंकियों के संपर्क में रहे। इनमें से कुछ से पूछताछ की गई है। जरूरत के हिसाब से इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि राजोरी हमले में कई ठोस सबूत मिले हैं। आतंकियों के साथ संपर्क में रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की गई है और पुलिस के हाथों सफलता जल्द लगेगी। सुरक्षा बलों ने चार बार इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान कई ठोस सबूत हाथ लगे हैं। हमारे पास उन लोगों की पूरी सूची है जो आतंकियों के संपर्क में रहे। इनमें से कुछ से पूछताछ की गई है। जरूरत के हिसाब से इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। यह प्रक्रिया जारी रहेगी और उम्मीद है कि जल्द सफलता मिलेगी। राजोरी में एक और दो जनवरी को हुए हमले में सात लोगों की जान चली गई थी, जबकि 14 घायल हुए थे।

लश्कर-ए-ताइबा के डिप्टी चीफ मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के साथ ही देशभर में आतंक के साजिशकर्ताओं पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। जम्मू-कश्मीर व देश में सीमा पार से आतंक की साजिश रचने वाले चर्चित चेहरों को लोग अब भूलने लगे हैं क्योंकि उन्हें उनकी धोखाधड़ी का पता चला गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद में किसी भी रूप से शामिल तथा किसी भी जगह सक्रिय व्यक्ति को आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसका असर पड़ेगा क्योंकि पूरा विश्व उस व्यक्ति के प्रोफाइल के बारे में जान सकेंगे। आतंकवाद निरोधक अभियान में जुटे देशों को ऐसे लोगों के बारे में पता चल सकेगा। इससे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।

भारत जोड़ो यात्रा पर आतंकी हमले का इनपुट नहीं
डीजीपी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा संबंधी किसी प्रकार का इनपुट नहीं मिला है। हालांकि, यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। कश्मीर में यह यात्रा तीन से चार दिनों तक रुकेगी। सुरक्षा की रणनीति तैयार कर ली गई है। सुरक्षा समीक्षा बैठक में संभाग तथा जिले स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई है।

पैदल यात्रा को अनुमति देने पर कहा कि यात्रा को इस प्रकार से संचालित किया जाएगा कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। क्योंकि यात्रा के दौरान रोड बंद करने पड़ेंगे। हमारी कोशिश होगी कि जहां कहीं भी सिंगल रोड हो वहां वाहन से यात्रा चले। पूरी यात्रा सुरक्षा दृष्टि से संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें