फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलिस हमेशा लोगों की हिफाजत के लिए आगे आएगी, शहीद पुलिसकर्मियों का देश हमेशा कर्जदार: डीजीपी

Sun, 21 Oct 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
शहीद पुलिस कर्मियों का देश हमेशा कर्जदार है। इनकी वजह से आम लोग शांति महसूस कर रहे हैं। यह बात पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को पुलिस काम्प्लेक्स में आयोजित पुलिस स्मारक दिवस के अवसर पर कहीं। उन्होंने शहीद पुलिस वालों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा, आतंकवाद कुछ इलाकों में मौजूद है। हम कोशिश कर रहे हैं कि आतंकवाद में कमी आए। जिस इलाके में आतंकी आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं वहां लोगों की हिफाजत के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। इस मौके पर राज्यपाल प्रशासन का धन्यवाद अदा करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों की बेहतरी के काफी प्रयास हुए हैं। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस विभाग हमेशा ऐसे परिवारों के साथ है।

दक्षिण कश्मीर में हालात बेहतर हुए
दक्षिण कश्मीर की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि हालात पहले से बेहतर हुए हैं। लोग सहयोग कर रहे हैं। इसी कारण आतंकियों के खिलाफ अभियान में सफलताएं भी मिल रही हैं। पथराव की घटनाओं में भी कमी आई है। आतंकी समूहों में शामिल होने के प्रति लोगों का झुकाव कम हुआ है। धीरे-धीरे लोग सकारात्मक कार्यों की तरफ बढ़ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रास फायरिंग में लोगों की मौत विचलित करती है

उन्होंने क्रास फायरिंग में स्थानीय लोगों की मौत पर अफसोस जताते हुए कहा कि दो दिन पहले शादीमार्ग पर हुई ऐसी ही घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हुई थी। ऐसी घटनाएं विचलित करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें