फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शहर में वाटर कूलरों के आसपास गदंगी, नहीं पीने आता कोई पानी

Tue, 06 Apr 2021 04:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • बस स्टैंड, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, ज्यूल चौक समेत अन्य जगहों में पानी पीने लायक नहीं
  • नगर निगम अभी तक नहीं करवा पाया है सफाई, गर्मी में पेश आती है परेशानी
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड पर खस्ता हालत में पानी का कूलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में वाटर कूलरों की हालत काफी खस्ता है। कूलरों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी पीने लायक नहीं है। मौजूदा समय में बस स्टैंड, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, ज्यूल चौक समेत अन्य जगहों में लगे वाटर कूलरों में पानी तो है मगर कूलरों की हालत देखकर कोई भी पानी पीने नहीं जा रहा है।

विज्ञापन


बस स्टैंड में हर रोज सैकड़ों लोग आते हैं। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर की सुविधा दी गई है। वाटर कूलर में तकनीकी खराबी है। इस कारण पानी नहीं है। वहीं, वाटर कूलर के आसपास भी सफाई नहीं हो पाई है। ऐसे में वाटर कूलर शोपिस बना हुआ है। लोगों को बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है।

इसी तरह पुरानी मंडी में लगा वाटर कूलर भी लोगों की प्यास नहीं बुझा रहा है। वाटर कूलर काफी गंदी हालत में है। इस कारण यहां पर पानी पीने कोई नहीं आता। ज्यूल चौक और रघुनाथ बाजार में लगे वाटर कूलरों में पानी तो है मगर गंदगी होने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है। नगर निगम के अनुसार इसी माह कूलरों की सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर करवा दिए गए है। एजेंसी के माध्यम से सफाई और मरम्मत का कार्य होगा। इसके बाद लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दरबार मूव के सभी कार्यालय 15 अप्रैल तक ई-ऑफिस में होंगे शिफ्ट
विज्ञापन


वाटर कूलरों की सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए एजेंसी के साथ टायअप किया गया है। लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल दिया जाएगा। - सुधीर बाली, एसीआर(कार्यकारी संयुक्त आयुक्त), नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें