प्रगति रिपोर्ट में बताया गया हैं मुख्य आरोपी हरमीत सिंह समेत चार आरोपी न्यायिक हिरासत में है। मामले में 14 फरवरी को एक ओर आरोपी को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
बहुचर्चित त्रिलोचन सिंह बजीर हत्याकांड में क्राइम ब्रांच नई दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट में बुधवार को मामले की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। राज्य बनाम हरमीत सिंह व अन्य के मामले में सौंपी गई प्रगति रिपोर्ट में बताया गया हैं मुख्य आरोपी हरमीत सिंह समेत चार आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
इनमे हरप्रीत सिंह खालसा निवास हनुमान रोड नई दिल्ली मौजूदा समय में डिग्याना जम्मू, सरदार जगपाल सिंह निवासी सेक्टर सेक्टर दस नानक नगर जम्मू, हरजिंद्र सिंह रैना निवासी अकाली कुंवर सिंह नगर डिग्याना जम्मू और सुदर्शन सिंह वजीर ववासी त्रिकुटा नगर जम्मू न्यायिक हिरासत में हैं और इस मामले में जांच जारी है। प्रगति रिपोर्ट में बताया गया कि मामले में 14 फरवरी को एक ओर आरोपी को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।