फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Corona: जम्मू-कश्मीर में 83 संक्रमित मिले, लेह में मास्क पहनना अनिवार्य

Fri, 01 Jul 2022 12:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

लद्दाख के लेह जिले में मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर अधिकारियों को मास्क न पहनने वालों को 500 रुपये जुर्माना करने के अधिकार दे दिए।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Corona Cases - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि इनमें अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं। प्रदेश में गुरुवार को 83 नए संक्रमित मामले मिले। सामुदायिक स्तर पर धीरे-धीरे संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा है। जम्मू जिले में सर्वाधिक 49 नए संक्रमित मामले मिले। इसी जिले में सबसे अधिक 306 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


लेह में मास्क न पहनने पर होगा जुर्माना

वहीं, लद्दाख के लेह जिले में मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर अधिकारियों को मास्क न पहनने वालों को 500 रुपये जुर्माना करने के अधिकार दे दिए।

प्रदेश में नए मामलों में श्रीनगर में 19 मामले मिले। इस जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 112 पहुंच गया है। प्रदेश में 17 जिले कोविड से प्रभावित हैं। जिला कठुआ में 11, सांबा में 14 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 493 पहुंच गए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 353 मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में कोविड से 4756 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोविड परीक्षण में बढ़ोतरी की गई है, जिससे नए संक्रमित मामले पकड़ में आ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 12391 लोगों को कोविड परीक्षण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें