फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश कांग्रेस की आज पार्टी मुख्यालय दिल्ली में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन

Tue, 26 Dec 2023 12:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने जिस तरीके से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया, उससे वह असहमत है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगले साल सितंबर तक होने चाहिए।
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर कांग्रेस की मंगलवार को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दों और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने जिस तरीके से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया, उससे वह असहमत है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगले साल सितंबर तक होने चाहिए।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जिस तरह से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया, उस फैसले से हम सम्मानपूर्वक असहमत हैं।' उन्होंने कहा, "हम सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) के संकल्प को दोहराते हैं कि अनुच्छेद 370 का तब तक सम्मान किया जाना चाहिए जब तक कि इसे भारत के संविधान के अनुसार सख्ती से संशोधित नहीं किया जाता।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें