सड़क हादसे में मारे गए युवक की पहचान मनन सचदेवा के रूप में हुई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के साथ कार के दो टुकड़े हो गए।
सिद्दड़ा हाईवे पर शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हिसार के कारोबारी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान मनन सचदेवा के रूप में हुई है। हादसा दोपहर के समय हुआ। इसकी भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के साथ कार के दो टुकड़े हो गए।
कार (एचआर20एटी 2958) की हालत को देखकर साफ लग रहा था कि उसकी स्पीड अधिक थी। कार में सवार युवक और युवती दोनों नगरोटा से जम्मू की तरफ आ रहे थे। इस बीच कार डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए।