छात्र समीर अहमद ने कहा कि लंबे समय के बाद अपने सहपाठियों के साथ बातचीत हुई है। अमर सिंह कॉलेज के प्राचार्य बशीर अहमद ने कहा कि खेल स्टाफ सहित कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों ने अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू कर दिया है।
कश्मीर में 50 दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को घाटी के सभी कॉलेज खुल गए हैं। 27 दिसंबर, 2022 को शीतकालीन अवकाश के लिए कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। श्रीनगर में भी कॉलेजों में दिनभर रौनक रही।
विज्ञापन
छात्र समीर अहमद ने कहा, कि कॉलेज में फिर से लौटकर खुश हूं और लंबे समय के बाद अपने सहपाठियों के साथ बातचीत हुई है।
अमर सिंह कॉलेज के प्राचार्य बशीर अहमद ने कहा कि खेल स्टाफ सहित कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों ने अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू कर दिया है। छात्र भी शीतकालीन अवकाश के बाद अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर रहे हैं।