फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नागरिक समाज के साथ पहली बैठक, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

Wed, 11 Dec 2024 03:46 PM IST
निकिता गुप्ता पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने उनके समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू -कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को यानि आज जम्मू में अपने  निवास पर नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जो उनके द्वारा इस क्षेत्र की सत्ता संभालने के बाद की पहली बैठक थी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुंदर चोधरी, मंत्री सकीना इटो, जावेद राणा और सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नसीर असलम वानी और वरिष्ठ नागरिक तथा पुलिस अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, यह बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली।

विज्ञापन


यह बैठक मुख्यमंत्री के जनसंपर्क कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य विभिन्न समाजिक वर्गो द्वारा सामना की जा रही समस्याओं का समाधान करना था, जिसमें व्यापारिक समुदाय, वकील और पर्यटन से जुड़े लोग शामिल थे। बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं उठाई और सरकार से उनके कल्याण से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि समय के अनुसार उनके मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें