फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक पर एक और प्रहार: अल बदर का आतंकी गुलजार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sat, 24 Apr 2021 05:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी को आतंक की आग में झोंकने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सुरक्षाबलों का प्रहार जारी है। इसी क्रम में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अल बदर का आतंकी गुलजार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला में लश्कर के तीन मददगारों को गिरफ्तार करने के साथ ही बडगाम में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान गुलज़ार अहमद भट निवासी बथपोरा अरवानी अनंतनाग के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर, बडगाम पुलिस ने सेना की 53-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 181-बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था। दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था। उसके कब्जे से एक चीन निर्मित पिस्टल, पिस्टल की एक मैग्जीन, 14 कारतूस, एके-47 राइफल की दो मैगजीन, 58 कारतूस एवं मादक सामग्री सहित बरामद हुई है। इस संबंध में, पुलिस थाना चरार-ए-शरीफ में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आतंकी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात 

ये भी पढ़ें- कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पीपीई किट पहन बैंक लूटने वाले लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें