बीएसएफ नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती इलाके में आबादी के कौशल विकास में सक्रिय है। वह इलाके में निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, बर्फीले क्षेत्रों से नागरिक रोगियों की निकासी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया जानकारी के आधार पर वर्ष 2022 में सहयोगी सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर घाटी में अलग-अलग ऑपरेशनों में 20 आतंकियों को मार गिराया। इनमें10 स्थानीय और 10 विदेशी दहशतगर्द शामिल हैं। इसके अलावा दो आतंकियों व तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा भारी संख्या में हथियार भी जब्त किए गए। जब्त हथियारों में एके सीरीज़ की 24 राइफलें, एम सीरीज़ की दो राइफलें, 20 रिवाल्वर व पिस्तौल, 27 हैंड ग्रेनेड, दो किलोग्राम विस्फोटक,आईईडी व 2500 कारतूस के साथ 11 किलोग्राम नारकोटिक्स जौसा पदार्थ शामिल है।
इसके अलावा, बीएसएफ नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती इलाके में आबादी के कौशल विकास में सक्रिय है। वह इलाके में निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, बर्फीले क्षेत्रों से नागरिक रोगियों की निकासी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल है।
विज्ञापन
अमरनाथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बीएसएफ ने बीते वर्ष 14 एडहॉक बीएसएफ बटालियनों को तैनात किया। इसके अलावा वहां आई बाढ़, हर घर तिरंगा अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली, वॉकथॉन/रन में भी इस फोर्स की भूमिका सराहनीय रही।
रोजगार मेला-2022 के दौरान कश्मीर फ्रंटियर में राज्य मंत्री (वित्त) डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कश्मीर क्षेत्र में 700 से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे ।