फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मार्च 2022 तक प्रदेश के सभी गांवों में पहुंचेगा ब्रॉडबैंड नेटवर्क, फिलहाल 100 गांवों में नहीं है सेवा 

Thu, 20 Jan 2022 01:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार



नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने लक्ष्य को समय से हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार विभाग को गांवों के आंकड़ों का संबंधित उपायुक्तों से मिलान करने को कहा। 
विज्ञापन
bsnl broadband
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सभी गांवों में ब्रॉडबैंड नेटवर्क मार्च 2022 तक उपलब्ध होगा। ब्रॉडबैंड सेवा से ग्राम स्तर पर डिजिटल सेवाओं का क्रियान्वयन आसान होगा। फिलहाल प्रदेश में 100 गांव ब्रॉडबैंड सेवा से वंचित हैं, जिन्हें समय रहते कवर कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बुधवार को प्रदेश में राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (एनबीएम) पर चल रहे कामकाज की समीक्षा के दौरान लक्ष्य को समय से हासिल करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (एनबीएम) के तहत सस्ती दरों पर ब्रॉडबैंड सेवा को हर घर तक पहुंचाने के लिए ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इससे डिजिटल सशक्तीकरण को बल मिलेगा। अब सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से काम करवाया जा रहा है।

मिशन का लक्ष्य 2022 तक सभी गांवों को ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ना है। मुख्य सचिव ने दूरसंचार विभाग को गांवों के आंकड़ों का संबंधित उपायुक्तों से मिलान करने को कहा। प्रदेश सरकार के भूमि अभिलेख पोर्टल पर पहले से अपलोड किए गए गांवों के नक्शों का हवाला देकर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी गांवों को डिजिटल नेटवर्क पर लाया जाए। 
विज्ञापन

 
88 गांवों में मोबाइल कवरेज के लिए करार   

प्रदेश में 88 गांवों में मोबाइल कवरेज प्रदान करने के लिए यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मुख्य सचिव ने इन दूर-दराज के क्षेत्रों में शीघ्र कवरेज के लिए सभी लंबित मसलों को हल करने को कहा।

बिजली विकास विभाग को संबंधित आईटी प्रतिष्ठानों को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने सभी डीसी को राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के तहत जिला स्तरीय प्रगति की समीक्षा करने और लंबित मसलों को हल करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें