पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को श्री राम लिखे पोस्ट कार्ड भेजने की पार्टी की मुहिम के तहत रियासत से भी भाजपा नेताओं ने पोस्ट कार्ड भेजे हैं।
भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के अलावा भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विकास चौधरी, मोर्चा के उपाध्यक्ष कर्ण शर्मा, महासचिव तरुण शर्मा, अरुण देव सिंह जंवाल भी अन्य नेताओं ने ममता बनर्जी को सैकड़ों पोस्ट कार्ड भेजे हैं।
भाजपा के प्रदेश नेताओं ने कहा हैं कि ममता बनर्जी ने श्री राम के नारे लगाने वालों पर अपनी नाराजगी प्रकट कर देश के हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है।
ममता बनर्जी के वायरल हुए वीडियो में कहा गया है कि श्री राम के नारे लगाने वालों को जेल में डालेंगी। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सत्ता से ममता बनर्जी को उखाड़ बाहर करेगी और श्री राम के जयघोष लगाने वालों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।