फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम का भाजपाई और साधु संतों ने देखा सजीव प्रसारण

Tue, 14 Dec 2021 12:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

काशी धाम से जम्मू-कश्मीर में 118 जगहों से जुड़े लोग। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को घर बैठे काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
दिव्य काशी, आप शंभु व पीरखो   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम से सोमवार को भाजपा नेता, साधु संत और प्रमुख लोग लाइव जुड़े। प्रदेश इकाई की ओर से 118 स्थानों पर कार्यक्रम से जुड़ने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम काशी धाम से प्रसारित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता ठाकुर नारायण सिंह ने बताया कि स्क्रीन के माध्यम से यह कार्यक्रम जम्मू जिले के सभी मंडलों में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


सह संयोजक मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और सरदार हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और संतों में उत्साह रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को घर बैठे काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।  पीरखो मंदिर युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, साधु संतों व अन्य लोगों ने कार्यक्रम देखा।

महासचिव संगठन अशोक कौल ने नानक नगर में कार्यक्रम में शिरकत की। इसी तरह डॉ. देवेंद्र कुमार मनयाल ने परमंडल सहित अन्य नेता अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, सांबा जिले के मंडल नड की पंचायत सराई में लोगों ने लाइव कार्यक्रम देखा। इस दौरान नारायण सिंह, राकेश संबयाल पिंटा, कर्ण सिंह, थांटर सिंह, विक्की आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला ग्रामीण द्वारा चिनौर स्थित आप शंभू मंदिर में दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- श्रीनगर हमला: एक और जवान शहीद, अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहला बड़ा हमला, जम्हूरियत की मजबूती से बौखलाहट
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री शामलाल शर्मा व बाली भगत, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केएल शर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सत शर्मा शिव मंदिर तालाब तिल्लो, प्रो. गारू राम-आरएस पुरा, पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा-सरोर, पूर्व मंत्री शाम चौधरी-सुचेतगढ़, पूर्व मंत्री अजय नंदा-रियासी, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा-कटड़ा में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें