कित्थे चला गया मेरा विक्टर
पुलिस कांस्टेबल मनप्रीत सिंह को प्यार से घर में विक्टर कहा जाता था। जैसे ही मौत की खबर पहुंची तो परिवार गमगीन हो गया। विक्टर की मां बार-बार यहीं कह रही थी कि मेरा विक्टर कित्थे चला गया। उनकी ये आवाज सुनकर हर किसी की आंख में आंसू थे। एक महीना पहले मनाई थी शादी की सालगिरहबता दें कि मनप्रीत सिंह के दो छोटे बेटे हैं। 13 वर्ष पहले शादी हुई थी। विक्टर की मां का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले ही तो विक्टर ने शादी की सालगिरह मनाई थी।
जम्मू में बढ़ रहे मामले, हफ्ते में तीसरा बड़ा हादसाट्रांसपोर्टरों ने की आयुक्त से कार्रवाई करने की मांग
शहर में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक हफ्ते में तीन बड़े सड़क हादसे हुए हैं। अंबफला में भी एक महिला की बस से कुचलने से मौत हो गई थी। इसके पहले जानीपुर में भी एक थार कार का एक्सीडेंट हुआ। बीते वर्ष भी जम्मू जिले में सबसे अधिक सड़क हादसे हुए और सबसे अधिक मौत हुईं।
सिख नेता और ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रहे अजीत सिंह का कहना है कि शहर में चलने वाली ई बसें बेकाबू हैं। हमने इस मामले की जांच की मांग की है। ठीक एक दिन पहले परिवहन आयुक्त से मिलकर भी बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने संबंधी जरूरी कदम उठाने की मांग रखी थी। बता दें कि बीते वर्ष जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 110 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी।