फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के चेयरमैन आरके छिब्बर पुंछ दौरे पर पहुंचे, बोले-जम्मू-कश्मीर बैंक के विस्तार पर होगा जोर

Sat, 16 Nov 2019 09:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक के चेयरमैन आरके छिब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक के चेयरमैन आरके छिब्बर शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पुंछ पहुंचे। उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात करने के साथ ही जिले में बैंक के विस्तार पर विचार विमर्श किया। ताकि जिले में नई शाखाएं खोलते हुए बैंक के काम को बढ़ाया जा सके। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए छिब्बर ने कहा कि मेरा यहां आने का उद्देश्य कोई बड़ा उद्योग लगाने का नहीं है। अगर कोई लगाना चाहे तो हम उसके साथ हैं। वैसे हम वर्तमान में लघु उद्योग लगाने वालों को हर प्रकार से सहयोग देंगे। ताकि  जिले के लोगों की सोशल इकोनॉमिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। उनकी आमदनी बढ़ाई जा सके और बैंक का व्यापार भी बढ़ाया जा सके। 

यह पूछे जाने पर कि आज बैंकों पर लोगों का जिस प्रकार से विश्वास उठ रहा है उसमें जम्मू कश्मीर बैंक का विश्वास बनाए रखने के लिए आप क्या कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पीएमसी बैंक जोकि महाराष्ट्र का एक कोआपरेटिव बैंक है, उसकी कैपिटल मात्र एक लाख है जबकि जम्मू कश्मीर बैंक की 49 प्रतिशत कैपिटल जम्मू कश्मीर सरकार की है।
विज्ञापन


बैंक की जम्मू कश्मीर में 8 सौ से अधिक शाखाएं हैं और 120 से अधिक पूरे देश में हैं। इसलिए जम्मू-कश्मीर बैंक पूरी तरह सक्षम है। हमारे ग्राहकों को किसी प्रकार का संशय करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

पुंछ का दौरा करने वाले पहले चेयरमैन
आरके छिब्बर जम्मू कश्मीर बैंक के ऐसे पहले चेयरमैन हैं जिन्होंने पुंछ जिले का दौरा किया है। इससे पहले किसी चेयरमैन ने पुंछ का दौरा नहीं किया है। चेयरमैन में जिला उपायुक्त राहुल यादव के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजोरी-पुंछ की अवाम को बैंकिंग सहूलियत देने के लिए वह कारगर कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें