फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 31 मार्च से पहले होगा बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल का उद्घाटन

Sat, 27 Feb 2021 11:15 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड टनल 31 मार्च से पहले राष्ट्र को समर्पित हो जाएगी। टनल का 96 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। शेष चार फीसदी कार्य पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस टनल का काम 31 मार्च से पहले पूरा करने के लिए एनएचएआई को दिशा निर्देश जारी किए हैं। बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल बनने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ऑलवेदर जारी रहेगा।

विज्ञापन


फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीर तक सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से जवाहर टनल को पार करना पड़ता है। यह सुरंग जवाहर टनल का विकल्प बनेगी। वैसे हाईवे पर कई जगह भारी बर्फबारी और भूस्खलन होता है, लेकिन ज्यादातर यह समस्या बनिहाल और काजीगुंड के बीच आती है। ऐसे में टनल बन जाने से खराब मौसम में भी हाईवे हर मौसम जारी रहेगा।

टनल में बनाई जा रही चार लेन
टनल में चार लेन बनाई जा रही हैं। इसमें भी जवाहर सुरंग की तरह दो टयूब हैं। एक वाहनों की रवानगी और दूसरी आगमन के लिए। सुरंग के भीतर भारी और बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। अगर सैन्य जरूरतों के लिए एक टयूब को बंद करना पड़ेगा तो दूसरी टयूब से एक साथ दो तरफा वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। सुरंग के भीतर हर 500 मीटर के बाद एक ट्यूब से दूसरी ट्यूब में आने जाने के लिए सेफ पैसेज कॉरीडोर बनाए गए हैं। इनका इस्तेमाल किसी भी आपत परिस्थिति में किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : वनों के विस्तार के लिए 233 करोड़ की मंजूरी, आईटी आधारित तकनीक से बढ़ेगा वृक्षारोपण
 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे टनल का लोर्कापण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल का लोकार्पण करेंगे। ऐसे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टनल का शेष निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनिहाल काजीगुंड के बीच टनल का निर्माण कार्य 96 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को पूरा करने का काम तेज गति से चल रहा है। 31 मार्च से पहले यह कार्य पूरा हो जाएगा। -हेमराज, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें