फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में आज से खुले 190 स्कूल, अस्थायी रूप से फिर बंद हुई 2जी सेवा

Mon, 19 Aug 2019 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में स्कूल खुले - फोटो : ani
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने से उत्पन्न हालात के मद्देनजर जम्मू में 12 दिन बाद बहाल 2जी इंटरनेट सेवाएं एक दिन बाद ही रविवार को सुबह लगभग 11 बजे बंद कर दी गईं। वहीं दूसरी ओर सोमवार से श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूल खुल गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः श्रीनगरः जब घर से निकले नौनिहाल...घाटी में बच्चों की चहलकदमी से फिजा में घुला खूबसूरत रंग, तस्वीरें

उम्मीद है कि आगे पाबंदियों में और ढील दी जा सकती है। सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को 50 थाना क्षेत्रों में ढील दी गई। ढील की अवधि भी छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे कर दी गई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की बौखलाहटः बॉर्डर पर लग रहे एक टावर को देखकर बेचैनी, पाक रेंजरों ने दिखाई लाल झंडी

गौरतलब है कि जम्मू संभाग के पांच जिलों-जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर तथा रियासी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि 2जी सेवा अस्थायी रूप से कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से बंद की गई है। जल्द से जल्द सेवा को बहाल किया जाएगा। पहले बताया गया था कि यह फैसला अफ वाहों से बचने और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।

इस बीच प्रशासन ने बताया है कि घाटी में पाबंदियों में और ढील दी गई है। कुल 50 थाना क्षेत्रों में रियायत दी गई है। शनिवार को 35 थाना क्षेत्रों में छूट दी गई थी। हालांकि, पहले अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार को हिंसा की कुछ घटनाओं के बाद रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में पाबंदियां कड़ी कर दी गईं। जगह-जगह नाके पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। 

हाल-ए-कश्मीर - फोटो : ani
जम्मू में इंटरनेट बंद किए जाने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं। बाजारों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। शाम को डीसी सुषमा चौहान तथा एसएसपी तेजिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर स्थिति साफ की।

उन्होंने चेताया कि अफवाहें फैलाने वाले चिह्नित किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जम्मू संभाग के पांच जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के बाद कुछ अफवाहें सोशल मीडिया पर तैरने लगीं थी। इसके बाद शनिवार की देर शाम जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने चेतावनी दी थी कि सोशल मीडिया पर फ र्जी संदेश या वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घाटी के कई हिस्सों में रविवार को 14 वें दिन भी पाबंदियां जारी रहीं। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 12 जगहों पर प्रदर्शन हुए थे जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। हालांकि घायलों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है।

शनिवार को 35 पुलिस थाना क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील देने के बाद युवाओं तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुई थीं। इसके बाद हिंसा वाले इलाकों में दोबारा पाबंदियां लगा दी गईं। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां तथा पुलवामा में सब कुछ सामान्य रहा। निजी वाहन सड़कों पर चलते दिखे। दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। 

पाबंदियों में दो घंटे अधिक आठ घंटे तक दी गई ढील, 190 स्कूल खोले जाएंगे

सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को 50 थाना क्षेत्रों में ढील दी गई। ढील की अवधि भी छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे कर दी गई। सोमवार को श्रीनगर में 190 स्कूल खोले जाएंगे। उम्मीद जताई कि आगे और भी ढील दी जा सकती है।

जिन इलाकों में पाबंदियों में राहत दी गई वहां से किसी प्रकार की बड़ी घटना की खबर नहीं है। दो-तीन घटनाएं हुईं जिनमें दो लोग घायल हुए हैं। कुछ इलाकों में असामाजिक तत्वों ने दुकानें बंद कराने की कोशिशें कीं।

सुरक्षा एजेंसियों ने इसका संज्ञान लिया है। सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर निकले। दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। लैंडलाइन फोन को सुचारु करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि आधारभूत तथा विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू किए जाएं। उम्मीद जताई कि सोमवार से शुरू हो रहा सप्ताह उम्मीदों भरा होगा।

हाजियों के लिए किए गए थे खास इंतजाम
अधिकारियों के अनुसार 300 हज यात्रियों को ले कर एक विमान सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि हज से लौटे श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हज यात्रा से लौटे लोगों को लेने के लिए परिवार के केवल एक व्यक्ति को आने की इजाजत है।

राज्य सड़क परिवहन निगम (एसआरटीसी) की बसों का एक बेड़ा सभी जिला प्रशासन के समन्वय के साथ हाजियों और उनके रिश्तेदारों की आवाजाही के लिए तैनात किया गया था। सुरक्षा बलों को हज से लौटे लोगों और उनके परिजन को पाबंदियों वालों स्थानों से गुजरने देने के निर्देश दिए गए थे। इन्हें पहले ही पास जारी किए जा चुके थे।
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस ने अखनूर पुलिस स्टेशन में धारा 505 के तहत ओपन एफआईआर दर्ज की है। जिस किसी ने भी धारा 144 के लगने, पेट्रोल पंप बंद रहने की अफवाह फैलाई, यह एफआईआर उसके खिलाफ है।

जम्मू के एसएसपी तेजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। एफआईआर दर्ज होने से यह स्पष्ट है कि अफवाह अखनूर क्षेत्र से फैलाई गई। पुलिस जांच कर रही है कि किस व्यक्ति ने ऐसा किया है। व्यक्ति के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें