फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों से एहतियात बरतने की सलाह, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम

Tue, 06 Feb 2024 12:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जेकेडीएमए ने प्रदेश के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को बर्फ़बारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी दी है। साथ ही के खतरे से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
Snowfall in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (जेकेडीएमए) ने प्रदेश के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को बर्फ़बारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी दी है। साथ ही के खतरे से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। अधिकारी के अनुसार पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद अब मौसम खुलने से ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन




ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलते समय एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। कश्मीर संभाग के बांदीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में 2400 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन का खतरा है। इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और गांदरबल जिले में मध्य दर्जे के हिमस्खलन का खतरा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें