जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया है। सुबह करीब सवा आठ बजे अरनिया से जम्मू की ओर आ रही बस गरोड़ नाले के पास पलट गई। इससे बस में करीब 17 यात्रियों को चोटें आईं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस की भी सूचित किया गया। घायलों को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।