भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के अनुसार, भाजपा ने लगातार तीसरी बार जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
भाजपा प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अगले दो दिन मंथन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जम्मू आएंगे। वह दो दिन शहर में रहेंगे। पहले दिन पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि रविवार को कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी और प्रदेश प्रभारी तरुण चुग भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के अनुसार, भाजपा ने लगातार तीसरी बार जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी का हर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द ही यहां विधानसभा चुनाव कराने पर फैसला करेगा।
भाजपा सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांगें राजनीतिक दलों की तरफ से उठ रही हैं। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा।
विज्ञापन
नेकां ने दो दिन श्रीनगर में किया मंथन
इस बीच प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार व वीरवार को श्रीनगर में दो दिवसीय पार्टी कार्यसमिति की बैठक की।
पीएम ने कहा था, चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र को सितंबर तक चुनाव कराने को कहा था। पिछले महीने श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।