फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, उत्तराखंड निवासी सेना का लांस नायक जख्मी

Sat, 04 Feb 2023 01:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कीरनी सेक्टर में बारूदी सुरंग ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से सेना का लांस नायक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
landmine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया।अधिकारियों ने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ जब जवान का दल सुबह किरनी सेक्टर में अग्रिम इलाके में गश्त कर रहा था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि घायल लांस नायक अंशुल रावत को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल में ले जाया गया। बारूदी सुरंगों को घुसपैठ रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कभी-कभी बारिश में बह जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें