फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के बालाकोट में छात्रा से बदसलूकी के आरोप में शिक्षक पर केस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 11:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

बालाकोट जोनल शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इफतिखार अहमद ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच चल रही है। उसे फिलहाल दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। 
विज्ञापन
poonch police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ के मेंढर उपजिले की बालाकोट तहसील के सरकारी मिडिल स्कूल में छात्राओं से बदसलूकी करने के आरोप में शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिक से दुर्व्यवहार करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी शिक्षक को उप मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया था। आरोपी शिक्षक की पहचान मोहम्मद ताज नियाजी के तौर पर हुई थी। 

बालाकोट जोनल शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इफतिखार अहमद ने बालाकोट के एक हायर सेकेंडरी स्कूल का वीरवार को दौरा किया था। उन्होंने दो छात्राओं को रोते हुए पाया। पूछने पर पता चला कि शिक्षक ने उनके साथ बदसलूकी की है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोप एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इसके बाद आरोपी को उप मुख्य शिक्षा अधिकारी पुंछ के मेंढर कार्यालय में अटैच किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इससे पहले मिडिल स्कूल धार घलून में एक शिक्षक ही उपस्थित मिला, जबकि पांच में से एक महिला शिक्षक कैजुअल लीव पर थी। सभी गैरहाजिर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

नाबालिग के साथ अश्लील हरकत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

जम्मू के जानीपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने पर एक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतवीर सिंह निवासी सुंदरबनी के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार सतवीर सिंह जानीपुर में रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गया था। इस दौरान उसने 12 साल की नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की। नाबालिग के घर वालों ने पुलिस थाने में शिकायत की। परिवार के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें