फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर : अफसर पहुंचेंगे जनता के दरबार, समस्याएं सुनकर करेंगे समाधान, जानें कब पहुंचेंगे आपके शहर

Mon, 01 Jul 2024 05:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रमुख सचिव पीडीडी एच राजेश प्रसाद पांच जुलाई को जम्मू में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रमुख सचिव वित्त विभाग संतोष दत्तात्रेय तीन जुलाई को कठुआ, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आलोक कुमार पांच जुलाई को सांबा में जनता की समस्याएं सुनने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की जनता की समस्याएं सुनने के लिए प्रशासनिक अधिकारी तीन से 24 जुलाई तक जनता दरबार लगाएंगे। इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है। वित्तीय आयुक्त जलशक्ति शालीन काबरा तीन जुलाई को श्रीनगर में जनता दरबार लगाएंगे। वित्तीय आयुक्त वन और पर्यावरण विभाग धीरज गुप्ता चार जुलाई को अनंतनाग में जनसमस्याएं सुनेंगे। 

विज्ञापन


मुख सचिव पीडीडी एच राजेश प्रसाद पांच जुलाई को जम्मू में सुनेंगे समस्याएं

प्रमुख सचिव कृषि उत्पादन शैलेंद्र कुमार पांच जुलाई को बड़गाम पहुंचेंगे। प्रमुख सचिव गृह विभाग चंद्राकर भारती चार जुलाई को उधमपुर, प्रमुख सचिव पीडीडी एच राजेश प्रसाद पांच जुलाई को जम्मू में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रमुख सचिव वित्त विभाग संतोष दत्तात्रेय तीन जुलाई को कठुआ, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आलोक कुमार पांच जुलाई को सांबा, प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग सुरेश कुमार गुप्ता चार जुलाई को कुपवाड़ा, आयुक्त सचिव जीएडी संजीव वर्मा तीन जुलाई को गांदरबल और आयुक्त सचिव विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी सौरभ भक्त चार जुलाई को रियासी में जनता दरबार लगाएंगे।

विज्ञापन

आयुक्त सचिव हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट मनदीप कौर पांच जुलाई को रामबन, आयुक्त सचिव इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रेरणा पुरी तीन जुलाई को शोपियां, आयुक्त सचिव समाज कल्याण शीतल नंदा पांच जुलाई को कुलगाम, आयुक्त सचिव पर्यटन विभाग यशा मुदगल 22 जुलाई को बारामुला, आयुक्त सचिव इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स विक्रमजीत सिंह पांच जुलाई को बांदीपोरा, आयुक्त सचिव हॉस्पिटेलिटी एंड प्रोटोकाल डॉ. रश्मि सिंह आठ जुलाई को जम्मू में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनेंगी।

प्रशासनिक सचिव युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय सरमद हफीज दस जुलाई को बड़गाम, प्रशासनिक सचिव जनजातीय मामले प्रसन्ना रामास्वामी 16 जुलाई को किश्तवाड़, प्रशासनिक सचिव परिवहन नीरज कुमार 19 जुलाई को डोडा, प्रशासनिक सचिव श्रम एवं रोजगार कुमार राजीव रंजन 15 जुलाई को उधमपुर, प्रशासनिक सचिव सूचना विभाग रिहाना बतूल 19 जुलाई को अनंतनाग, प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. सईद आबिद रशीद शाह 18 जुलाई को बांदीपोरा में समस्याएं सुनेंगे।

प्रशासनिक सचिव योजना विकास एवं निगरानी विभाग मोहम्मद एजाज 22 जुलाई को पुंछ में जनता के बीच पहुंचेंगे। प्रशासनिक सचिव फ्लोरिकल्चर शेख फैयाज अहमद 24 जुलाई को शोपियां, प्रशासनिक सचिव खाद्य आपूर्ति जुबेर अहमद 15 जुलाई को पुलवामा, प्रशासनिक सचिव सहकारिता विभाग बबीला रकवाल 16 जुलाई को राजोरी, प्रशासनिक सचिव आपदा प्रबंधन राहत एवं पुनर्वास अनिल कौल 24 जुलाई को कुपवाड़ा और प्रशासनिक सचिव एआरआई एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट शबनम कामिल 22 जुलाई को गांदरबल में जनता दरबार लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें