फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ढांगरी में वीडीसी के 100 नए सदस्यों ने थामे हथियार,आतंकी हमले के बाद महिलाएं बोलीं- हम भी तैयार

Tue, 10 Jan 2023 02:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

पुलिस ने सोमवार को विशेष शिविर लगाया जिसमें 100 नए सदस्यों को हथियार प्रदान किए गए। इसके अलावा गांव के पूर्व सैनिक गांव के अन्य लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देंगे। वीडीसी सदस्यों ने कहा, आतंकी अब सामने आकर दिखाएं।
विज्ञापन
राजोरी में वीडीसी को दिए गए हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले की ढांगरी में आतंकी हमले के बाद विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) को मजबूत करने और नए हथियार उपलब्ध करवाने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को ढांगरी गांव में पुलिस की ओर से विशेष शिविर लगा कर सौ नए वीडीसी सदस्यों को हथियार दिए गए हैं।

 

इनमें 20 पूर्व सैनिकों को एसएलआर और अन्य 80 सदस्यों को थ्री नॉट थ्री (303) राइफलें दी गई हैं। उधर, गांव की महिलाएं वीडीसी बन कर अपनी और परिवार की सुरक्षा करना चाहती हैं, जिसके लिए वह हथियार देने की मांग उठा रही हैं। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को विशेष शिविर लगाया जिसमें 100 नए सदस्यों को हथियार प्रदान किए गए। इसके अलावा गांव के पूर्व सैनिक गांव के अन्य लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देंगे। वीडीसी सदस्यों ने कहा, आतंकी अब सामने आकर दिखाएं।
 

ढांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने बताया कि ढांगरी गांव में दोहरे आतंकी हमले के बाद से लोगों में आक्रोश है। वहीं, महिलाएं भी अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाने के लिए तैयार हैं। अब तक करीब 40 युवतियाें और महिलाएं वीडीसी सदस्य बन कर हथियार लेने के लिए तैयार हैं।

 

उन्होंने प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई है। गांव में करीब 200 पूर्व सैनिक और अधिकारी हैं। सरपंच ने कहा कि सरकार यदि उन्हें हथियार उपलब्ध कराती है तो ढांगरी गांव में दो कंपनियां खड़ी हो सकती हैं, जो मुश्किल समय में लोगों और परिवार की रक्षा कर सकती हैं। 

सुरक्षाबलों ने जोगीनाला के जंगल खंगाले

ढांगरी में आतंकी हमले के बाद सुंदरबनी के जंगल भी खंगाले जा रहे हैं। सोमवार को पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से जोगीनाला के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें कोई सुराग नहीं लग पाया। जोगीनाला क्षेत्र आतंकियों का रूट रहा है।

विज्ञापन

 

सीमापार से घुसपैठ कर आतंकी जंगलों से होते हुए सुंदरबनी और कालाकोट के पहाड़ी क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। इसी गांव में 2018 में आंतकियों के एक दल के दिखने की सूचना मिली थी।

28 मार्च 2018 को सौदरा के सीआरपीएफ और बीएसएफ के कैंप के पास दिनभर चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद से कहीं भी आतंकी वारदातें होती हैं तो इलाके के ग्रामीणों दहशत पैदा हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें