फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑनलाइन सुविधाएं नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, 300 ने टोल फ्री नंबर पर की कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वेबसाइट पांचवें दिन भी बहाल नहीं, कार्यालय पहुंच कर कई लोगों ने करवाए काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम की वेबसाइट सोमवार को भी बहाल नहीं हो पाई है, जिस कारण ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलने से शहरवासी काफी परेशान रहे। हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार से सुविधा मिलने का दावा किया था।
इस कारण टोल फ्री नंबर 1800-180-7207 पर काल आने का क्रम दिनभर जारी रहा। करीब 300 लोगों ने कॉल कर ऑनलाइन सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। 100 से ज्यादा कॉल सफाई सुधार, 120 से ज्यादा कॉल टैंकर सुविधा के लिए दर्ज की गईं।
विज्ञापन

इसी तरह 80 कॉल प्रमाण पत्र बनाने, ऑटो सुविधा सहित अन्य कार्यों के लिए आईं। इन तमाम कॉल पर अधिकारियों ने कार्रवाई की है और लाभ पहुंचाया है। रविवार को myjammu.in वेबसाइट का होम पेज को इंस्टॉल कर दिया गया है। अभी तीन से चार दिन समस्या का हल करने में लग सकते हैं।
विज्ञापन

-

30 अप्रैल से आई है खराबी
30 अप्रैल से साइट में खराबी आई है। नगर निगम के अधिकारियों ने डाटा बेस क्रैश समस्या बताई। डाटा को फिर से रिकवर किया जा रहा है।



ये मिलती हैं ऑनलाइन सेवाएं
-ऑनलाइन पब्लिक ग्रिविनेंस सिस्टम
-वाटर टैंकर
-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
-ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन
-रेंट ऑफ शॉप, फ्लैट
-एनओसी, लाइसेंस
-डॉग पंजीकरण
-सीवरेज कनेक्शन परमिशन

-

कोट
वेबसाइट में खराबी को ठीक नहीं किया जा सका है। होम पेज इंस्टॉल करने के बाद सर्विस सोमवार को चालू नहीं हो पाई है। तकनीकी खराबी का समाधान किया जा रहा है।
-डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें